उत्तराखंड : पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की घटना आई सामने, आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

खबर शेयर करें -

उधमसिंह नगर: सितारगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने का मामला सामने आया है. दरअसल, एक पिता ने नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया है. साथ ही पीड़िता के साथ गांव के एक अन्य व्यक्ति ने भी दुष्कर्म किया है. इसके अलावा एक और व्यक्ति ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की है. तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के छानी गांव में तेंदुए का आतंक: दुकान जा रहे ग्रामीण पर पीछे से किया अचानक हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती; वन विभाग ने लगाया पिंजरा

जनपद के सितारगंज क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बना लिया है. घटना का खुलासा तब हुआ, जब वह गर्भवती हो गई. पुलिस ने नाबालिग की दादी की तहरीर पर आरोपी पिता सहित गांव के दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक 14 जुलाई को पीड़िता की दादी द्वारा पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि उसकी नाबालिग पोती के साथ उसके पिता और गांव के अन्य एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया गया है. जिससे वह गर्भवती हो गई है. इतना ही नहीं गांव के एक और अन्य व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने लगाया वैध वोटरों के नाम कटवाने का आरोप, E.R.O. को सौंपा ज्ञापन

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें