उत्तराखंड : गुलदार ने महिला को बनाया अपना निवाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ के बड़ीमणि गांव में गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बनाया है.

गुलदार के हमले में महिला की मौके पर मौत हुई है. आदमखोर गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.आदमखोर गुलदार ने खेतों में घास काटते समय महिला पर आत्मघाती हमला किया है.

जानकारी के अनुसार बड़ीमणि गांव की सुनीता देवी पत्नी सुंदरलाल रोजाना की तरह करीब साढ़े पांच बजे अपने खेतों में घास काट रही थी. तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. गुलदार से जान बचाने के लिए सुनीता देवी ने काफी संघर्ष किया, लेकिन आखिर वह आदमखोर गुलदार से अपनी जान नहीं बचा सकी. उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. सुनीता के अचानक चले जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है. अब क्षेत्र में गुलदार हमले से ग्रामीण काफी दहशत में हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के पाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बिजली विभाग के कर्मचारी और मिस्त्री की मौत

बता दें उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों जंगली जानवरों की दहशत है. इसमें गढ़वाल के पौड़ी, उत्तरकाशी, हरिद्वार और कुमाऊं में नैनीताल, अल्मोड़ा जिले में ये दहशत बहुत ज्यादा है. यहां आये दिन जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जा रहे हैं. जिसके कारण मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं. वन विभाग भी लगातार इन मामलों पर नजर रख रहा है. वन विभाग मानव वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाये जाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 18 वर्षीय छात्रा का शव: परिजनों ने युवक पर लगाया मॉडलिंग का झांसा देकर फंसाने का आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान