उत्तराखंड : स्कूल की दीवार से युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी

खबर शेयर करें -

स्कूल की दीवार से एक युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ी गांव निवासी 25 वर्ष सौरभ पुत्र सतवीर शुक्रवार से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर लगे सरियों से लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: आवारा बैल से टकराई सिपाही की बाइक, सीने में सींग घुसने से कांस्टेबल भुवन आर्या की मौत

सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल समेत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को दीवार से उतारने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया