उत्तराखंड : मनचाहा प्यार दिलवाने की गारंटी देने वाले तांत्रिक की पत्नी उसके ही चेले के साथ हुई फरार

खबर शेयर करें -

ज्वालापुर से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां मनचाहा प्यार दिलवाने, सौतन से छुटकारा दिलवाने, गृह क्लेश दूर करने की गारंटी देने वाले तांत्रिक बाबा की पत्नी उसके ही शिष्य के साथ फरार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व ही विद्या सीखने के लिए चेले ने गुरु को ज्वाइन किया था।

जानकारी के अनुसार तांत्रिक पिछले काफी समय से ज्वालापुर वह उसके आसपास के क्षेत्रों में घूम घूम कर परेशान लोगों की परेशानियां दूर करने का दावा करता था ।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

जो युवक या युवती प्यार में धोखा खा चुके हैं अपना मनचाहा प्यार ना पा रहे हो, सौतन से परेशान हो या किसी भी तरह का ग्रह कलेश हो चुटकियों में अपनी तांत्रिक विद्या से दूर करने का दावा करने वाले इस बाबा ने क्षेत्र में कईयों को बेवकूफ बना अपना शिकार बना चुका था।

धीरे-धीरे जब उसका जाल बढ़ता ही जा रहा था तो उसने बढ़ते काम की जरूरत को देखते हुए अपनी मदद के लिए एक चेले को रख लिया ओर उसे लोगों को बेवकूफ बनाने की विद्या सिखाने लगा, बदले में चेला अपने गुरु के छोटे-मोटे काम करता था ।

यह भी पढ़ें 👉  क्या तजुर्बेकार को किनारे करना भाजपा की सबसे बड़ी भूल साबित हुई?

इसी दौरान उसका गुरु के घर में आना-जाना भी शुरू हो गया जहां उसकी मुलाकात अपने गुरु की पत्नी से हुई कुछ ही समय में दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि वह अपने ही गुरु की पत्नी को लेकर फरार हो गया।

वहीं क्षेत्र में यह बात जैसे ही फैली कि मनचाहा प्यार दिलवाने वाले गुरु जी की ही पत्नी उसके ही चेले के साथ फरार हो गई तो उस तांत्रिक गुरु पर भरोसा करने वालों का भी भ्रम टूटा। इस कारण उसके धीरे-धीरे सभी ग्राहक कटने लगे। अब मजबूरन उसे अपनी दुकान समेट के क्षेत्र छोड़कर जाना पड़ रहा है। तांत्रिक बाबा यूपी के किसी गांव का निवासी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या तजुर्बेकार को किनारे करना भाजपा की सबसे बड़ी भूल साबित हुई?

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad