उत्तराखंड : खेत में काम कर रहे बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों में मिला शव

खबर शेयर करें -

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेलधार के राजस्व ग्राम डल्ला में खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग पर बाघ ने हमला कर मार डाला। ग्रामीणों ने शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद किया। सूचना मिलने के बाद दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई। घटना बृहस्पतिवार शाम छह बजे की है।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: आपस में टकराईं चार बाइकें, 3 युवकों की दर्दनाक मौत और 6 गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार ग्राम डल्ला के तोक गांव लडवासैंण निवासी बीरेंद्र सिंह (73) बृहस्पतिवार शाम को घर के समीप ही खेतों में गेहूं काट रहे थे। इस दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ बीरेंद्र सिंह को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया।
शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन बाघ ने उसे नहीं छोड़ा। ग्रामीणों ने आग जलाकर और शोर मचाकर किसी तरह बाघ को वहां से भगाया। बाघ ने उनके चेहरे और गले को बुरी तरह से जख्मी कर दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  पटरी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव: जेब से मिले वोटर आईडी से हुई पहचान

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  घर में सो रही 88 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में रेफर

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें