उत्तराखंड : सर्प दंश के शिकार बच्चे की नीम-हकीम के चक्कर में गई जान

खबर शेयर करें -

रात सोते वक्त बच्चे को सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय जहर उतारने का दावा करने वाले (नीम हकीम) के पास ले गए। सितारंगज अस्पताल के बाद बच्चे को हल्द्वानी के डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, सितारगंज निवासी हरेंद्र सोमवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में कमरे के फर्श पर सोया था। साथ में 13 साल का बेटा पारित कुमार भी था। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे सांप ने पारित के पैर में डस लिया। बच्चे की चीख सुन स्वजनों ने सांप को कमरे से जाते देखा।

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल

मामला समझ आते ही परिजन बच्चे को अस्पताल के बजाय पास ही सांप का जहर उतारने का दावा करने वाले नीम हकीम के पास ले गए। सुबह पारित को पेट में तेज दर्द होने लगा। ऐसे में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

रेफर करने पर रास्ते में तोड़ा दम

हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।

दूसरी ओर समरिया, जहानाबाद पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी 26 वर्षीय यशपाल पुत्र रामऔतार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार रात नौ बजे सितारगंज हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात यशपाल ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad