उत्तराखंड : रोडवेज की वोल्वो बस ने बाइक सवार पति, पत्नी और उनकी 10 साल की भतीजी को कुचला, मौत

खबर शेयर करें -

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर जंगल के समीप हादसा संवाद न्यूज एजेंसी रायवाला। हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर जंगल के समीप रोडवेज की एक वोल्वो बस ने बाइक सवार पति, पत्नी और उनकी 10 साल की भतीजी को कुचल दिया।

इस दौरान महिला और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रायवाला पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम तीन बजे बाइक सवार ग्राम सराय, ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी शाहबान (30) पुत्र इश्तियाक, उसकी पत्नी आसमा (27) और भतीजी मिस्भा (10) पुत्री शाहजाद हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी बीच मोतीचूर जंगल के समीप फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने चल रही बाइक से टकरा गई। इस घटना में पति, पत्नी और उनकी भतीजी हाईवे पर गिर गए। इस दौरान पीछे से तेज गति में आ रही रोडवेज बस उन्हें रौंद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रायवाला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसमा और मिस्भा को उठाया, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शाहबान को आपातकालीन सेवा से एम्स पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखा गया है। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के चाचा एहसान पुत्र शौकत अली ने थाना रायवाला में तहरीर दी है। थाना रायवाला पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। बताया कि चालक, परिचालक घटना स्थल से फरार हो गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई