उत्तराखंड : पड़ोसी की पत्नी को अपने संग ले गया युवक, पति से पत्नी वापसी करने के लिए अब मांग रहा 50 हज़ार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार : मंगलौर के मोहल्ला टोली निवासी एक व्यक्ति ने मंगलौर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मूल रूप से लखीमपुर खीरी के ग्राम जठरा के रहने वाले हैं। कुछ दिनों से वह मोहल्ला टोली में किराए में रह रहे हैं। रविवार सुबह जब वह मस्जिद से नमाज पढ़कर लौटे तो देखा कि उनकी पत्नी घर पर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल

आसपास तलाश करने पर लोगों ने बताया कि उनकी पत्नी को मोहल्ले का ही फैसल नाम का युवक जबरदस्ती अपने साथ ले गया। आरोप है कि जब वह फैसल के घर पहुंचे तो उसके पिता इरशाद और चाचा शमशाद उससे गाली-गलौज और मारपीट करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

साथ ही पत्नी को वापस करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फैसल, इरशाद और शमशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad