उत्तराखंड : गुलदार ने युवक को बनाया निवाला, सुबह मिला आधा खाया शव

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा : विकास खंड भैंसियाछाना के डूंगरी गांव के पास घात लगाकर बैठे गुलदार ने एक पच्चीस वर्षीय युवक को अपना शिकार बना डाला है। घटना के बाद से पूरे इलाके में खौफ का माहौल पैदा हो गया है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार की देर शाम डूंगरी निवासी दीप राम (25) पुत्र राम लाल पेटशाल से अपने घर की ओर जा रहा था। अचानक गांव से कुछ पहले घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे तीन सौ मीटर नीचे गधेरे में मार कर शव क्षत विक्षत कर दिया। गुरुवार की सुबह जब गांव की महिलाएं खेतों में काम करने जा रही थी तो उन्हें गधेरे में क्षत विक्षत शव दिखा तो इसकी जानकारी अन्य गांव वालों को दी। घटना की खबर वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई। जिसके बाद रेंजर अल्मोड़ा संचिता वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंची। जहां युवक का शव ग्रामीणों की मदद से गधेरे से बाहर निकाला गया। बाद में शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के माता पिता की पूर्व में मौत हो गई है और वर्तमान में वह अपनी पत्‍‌नी और दो बच्चों के साथ मेहनत मजदूरी कर जैसे तैसे अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। घटना के बाद से उसकी पत्‍‌नी और बच्चों का बुरा हाल है। इधर घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में खौफ का माहौल पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार की अभी भी आसपास के इलाकों से गुर्राने की आवाज आ रही है। ऐसे में अब स्कूली बच्चों व अन्य ग्रामीणों के लिए इधर उधर जाना जोखिम भरा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान