उत्तराखंड : यहां एसबीआई के एटीएम से पैसे की जगह सांप निकलने लगे, मौके पर अफरा-तफरी का बना माहौल

खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एसबीआई के एटीएम से पैसे की जगह सांप के बच्चे निकलने लगे. एटीएम से सांप निकलने से पैसे निकालने के लिए लगी लोगों की लाइन में खलबली मच गई और लोग भागने लगे.

सांप निकलने से मौके पर मची भगदड़: बीते सायं रामनगर में कोसी रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मेन ब्रांच के एटीएम में सांप निकलने की सूचना पर हड़कंप मच गया. एटीएम में तैनात सुरक्षा गार्ड नरेश डालाकोटी ने बताया कि कुछ लोग शाम को एटीएम से पैसे निकालने आए थे. जैसे ही एक व्यक्ति ने अपना एटीएम कार्ड मशीन में डाला तभी मशीन के निचले हिस्से में एक सांप दिखाई दिया. जिसके बाद व्यक्ति घबरा कर एटीएम से बाहर आ गया और उसने इसकी सूचना गार्ड को दी थी. जानकारी मिलने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई.

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित

बैंक ने कुछ देर के लिए एटीएम को किया बंद: जिसके बाद स्टेट बैंक ब्रांच के अंदर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर सेव द स्नेक एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष एवं सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप मौके पर पहुंचे और उन्होंने एटीएम के अंदर जब छानबीन शुरू की तो एटीएम के अंदर सांप के बच्चे मिलने शुरू हो गए. जहां एक के बाद एक दस सांप के बच्चे निकले, जिन्हें रेस्क्यू कर सकुशल जंगल में छोड़ा गया. चंद्रसेन कश्यप ने कहा कि पकड़े गए सांप के बच्चे काफी विषैले हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है. वहीं एटीएम से सांप मिलने के बाद बैंक के अधिकारियों ने किसी अनहोनी की घटना के मद्देनजर एटीएम को कुछ देर के लिए बंद कर ताला लगा दिया.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान