उत्तराखंड : यहां भाजपा नेता के गले में चाकू रख जान से मारने की दी धमकी और जेब से 1200 रुपये की नगदी ले चलता बना

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा, भाजपा नेता के गले में चाकू रखकर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। मामले में भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर के नरसिंहबाड़ी निवासी भाजपा नेता गोपाल सिंह जीना ने अल्मोड़ा कोतवाली में तहरीर सौंपी है। तहरीर में कहा कि बीते शनिवार को वह जौहरी बाजार में अपनी पत्नी के साथ एक दुकान पर गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: एक ही घर से उठे 6 जनाजे, चीख-पुकार के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

इसी बीच प्रदीप वर्मा वहां पहुंचा और उनसे छाता मांगी। मना करने पर आरोपी गुस्सा हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई

आरोप है कि प्रदीप वर्मा ने उनके गले में चाकू रख दिया और अपने आप को हिस्ट्रीशीटर बताते हुए जेब में रखी 1200 रुपये की नगदी भी निकाल ले गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट
Ad