उत्तराखंड : अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क आग लगाने की धमकी दे महिला ने युवक को जहर पीने को किया मजबूर

खबर शेयर करें -

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपित ने उसके पति को जहर पीने के लिए मजबूर किया।

रीता देवी निवासी अपर राजीव नगर ने नेहरू कालोनी थाने में तहरीर दी है कि उनके पति राजेंद्र उपजिलाधिकारी सदर, देहरादून कार्यालय की कार पार्किंग में पर्ची काटने का काम करते थे। सात सितंबर को रजनी उनके घर आई। इस दौरान उनका बेटा घर में था। रजनी अपने साथ बोतल में पेट्रोल लाई और अपने ऊपर छिड़क लिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण

रजनी ने उसके पति राजेंद्र को अपशब्द कहे। आरोप है कि रजनी एक और बोतल में कुछ पेय पदार्थ लेकर आई थी और राजेंद्र को पीने के लिए कहा। रजनी के कहने पर राजेंद्र ने वह पी लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्ली खां चौक पर पहली बार लहराया 135 फीट का तिरंगा, महापौर दीपक बाली ने रचा इतिहास

रीता का कहना है कि यह बात उनके बेटे ने उसे बताई। जब वह घर पहुंची तो पति राजेंद्र की तबीयत खराब मिली। गंभीर हालत में उन्हें कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रीता ने बताया कि चिकित्सक ने बताया कि उनके पति की मृत्यु जहर के कारण हुई है। थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad