उत्तराखंड : युवती के साथ ट्रैक्टर चालक ने पिज्जा में नशीला पदार्थ खिला किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में अब आपराधिक मामले बढ़ने लगे हैं। यहां एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, लोगों के घरों में कामकाज करने वाली एक युवती के साथ ट्रैक्टर चालक ने पिज्जा में नशीला पदार्थ खिला दुष्कर्म किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में कुमाऊं वॉटर पार्क का धमाकेदार ऑफर, “बाय 1 गेट 1 फ्री” से बढ़ेगी रौनक

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी कि उनकी बेटी लोगों के घरों में कामकाज करती है। रविवार रात करीब 10 बजे वह किसी के घर में काम करके लौट रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक रामबाबू निवासी नेहरू कॉलोनी उसे बहला फुसलाकर पिज्जा खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर अतिक्रमण विवाद: बस्तियों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे विधायक; मशाल जुलूस और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुनर्वास की उठी मांग

पिज्जा में खिलाया नशीला पदार्थ

आरोपित ने पिज्जा में उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने घर आकर सारी घटना उन्हें बताई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आँख के ऑपरेशन के बाद श्रमिक की मौत; 8 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप