उत्तराखंड : जालियों में कैद दुकान से दुकानदारी करने को मजबूर हुए यहां के व्यापारी, कारण जान आप भी रह जाएंगे हैरान

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा. दुकानों की शोभा दुकान में रखे सामान की वजह से बढ़ती है, जिस वजह से ग्राहक उसे दुकान की ओर आकर्षित होकर सामान को खरीदते हैं. हालांकि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कुछ दुकान ऐसी हैं, जो सज तो रही हैं, लेकिन इन दुकानों में आपको जाली देखने को मिलेगी और यहां के व्यापारी इन जालियों में कैद होने के लिए मजबूर हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन एजेंट से 12.60 लाख की लूट, बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार

दुकानदार सुबह से लेकर शाम तक दुकान के अंदर रहता है. इसका सबसे बड़ा कारण बंदर हैं. दरअसल बंदरों के आतंक की वजह से दुकानदारों ने जाली लगवा रखी हैं. बता दें कि बंदर कई दुकानदारों का सामान उठा लेते थे, जिस वजह से दुकानदारों को काफी नुकसान भी होता था.

दरअसल ग्रामीण अंचलों में लगातार बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. इस कारण से यहां के व्यापारी काफी परेशान हैं. सुबह से लेकर शाम तक वह अपनी दुकानों में काम करके अपने सामान को बेचते हैं, लेकिन बंदरों के आतंक से निपटने के लिए दुकानदारों ने दुकान के बाहर जाली लगा दी. जाली लगाने के बाद से बंदरों का आतंक कुछ हद तक काम हो पाया है. अगर कोई ग्राहक सामान लेने के लिए आता है, तो सबसे पहले कुंडी को खोलकर अंदर आता है. उसके बाद यहां से सामान लेकर जाता है.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी गोकुलानंद उपाध्याय ने दी बधाई: बोले— 'आंतरिक विचारों से मुक्ति ही वास्तविक स्वतंत्रता', नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दो नहरिया रोड पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े; पुलिस ने सीज कीं दोनों बाइकें