उत्तराखंड : सड़क हादसे में ट्राला-कार और बाइक की भिड़ंत, तीन की मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के गदरपुर थाना क्षेत्र में आज एनएच 74 में ट्राला, कार और बाइक की भिड़ंत हो गई. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 2 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया है. शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.

एनएच 74 में ट्रक कार और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई है. दो युवक इस घटना में घायल बताए जा रहे हैं. हादसा आज सुबह लगभग 10 बजे हुआ. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक आज सुबह गदरपुर थाना क्षेत्र के सरदारनगर के पास एनएच 74 में सड़क का काम चलने के कारण वन वे किया गया. इस दौरान ट्रक और कार की आमने सामने भिडंत हो गई. जिसमें बैठे तीन युवकों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया. तभी पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर कार से जा टकराई. जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई. इस घटना में पीछे बैठा युवक घायल हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

बाइक सवार दोनो सगे भाई हैं. दोनो ही हरिद्वार सिडकुल की फैक्ट्री में काम करते थे. आज वह त्योहार मनाने के लिए हरिद्वार से अपने घर पीलीभीत लौट रहे थे. पुलिस के मुताबिक बाइक सवार युवक शिव कुमार निवासी पीलीभीत, कार सवार शिवम निवासी बरेली और कार चालक की मौत हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की जनता के साथ यह दोहरा चरित्र कैसा? बिंदुखत्ता राजस्व गांव कब सरकार जवाब दें- मोहन कुड़ाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट पर अभद्र टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कार्रवाई न होने पर दी धरने की चेतावनी