उत्तराखंड : कार और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, जानें हादसे की क्या है वजह

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. काशीपुर में मंगलवार को कार पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई है. इस दुर्घटना में कार में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

सूचना पर पहुंची आईटीआई की पुलिस ने घायलों को फटाफट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन एजेंट से 12.60 लाख की लूट, बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार

काशीपुर के बाजपुर रोड नेशनल हाइवे पर यह हादसा हुआ है. चार श्रद्धालु अपनी कार से बद्रीनाथ केदारनाथ तीर्थ यात्रा से वापस लौट रहे थे. बाजपुर रोड पर अचानक से कार पिकअप में भिड़ंत हो गई है. हादसा इतना जबरजस्त था कि कार पूरी से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में सवार राघवेंद्र चौबे पुत्र स्वर्गीय रविंद्र चौबे निवासी उत्तर प्रदेश सरोज देवी पत्नी प्रेम पांडे निवासी जिला देवरिया यूपी की घटनास्थल पर जान चली गई है. उनके साथ कार में सवार प्रेम पांडे श्याम चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कोसी बैराज पर हादसा: कार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा रेत से भरा कैंटर, चालक-परिचालक चोटिल

इसके बाद आईटीआई थाना प्रभारी टीम के साथ तुरंत घटना स्थल पहुंचे सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे की वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. कार में सवार सभी लोग बद्रीनाथ केदारनाथ धाम से दर्शन कर वापस अपने घर जा रहे थे. कार से टकराने से पिकअप में सवार दो लोग भी जख्मी हो गए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी दुर्घटना की सूचना दे दी है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की जनता के साथ यह दोहरा चरित्र कैसा? बिंदुखत्ता राजस्व गांव कब सरकार जवाब दें- मोहन कुड़ाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad