उत्तराखंड : यहां स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, महिला दरोगा की मौके पर मौत
देहरादून: अजबपुर फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया जिसमें महिला दरोगा की मौके पर मौत हो गई जबकि महिला सिपाही घायल है।
आज सुबह राजधानी की सड़कों में एक दिल दहला देना वाला सड़क हादसा हो गया जिसमें एक महिला पुलिस ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दूसरी महिला घायल है। मामला अजबपुर फ्लाईओवर के पास का है यहाँ पर एक प्राइवेट बस ने दो स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी को कुचल दिया जिसमें हादसे में महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई, जबकि सिपाही शकुंतला घायल हैं।
कांता थापा की तैनाती उत्तरकाशी बड़कोट में थी और सिपाही शकुंतला की तैनाती कैंट थाने में थी। बस ड्राइवर को पूछताछ के लिए नेहरु कॉलोनी थाने लाया गया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

