उत्तराखंड : श्मशानघाट में शवदाह को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, हैरान करने वाला मामला आया सामने

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के इस शहर में बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शवदाह को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत करवाया। जसपुरखुर्द के पशुपति विहार स्थित श्मशानघाट में शवदाह को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

एक पक्ष आबादी क्षेत्र से श्मशान को शिफ्ट करने पर अड़ा है तो दूसरा पक्ष वहां परंपरागत ढंग से अंतिम संस्कार कराने की बात कह रहा है। विवाद की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने उत्तेजित लोगों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया। उन्होंने समाधान निकालने तक वहां यथास्थिति बनाए रखने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

जसपुरखुर्द के पशुपति विहार में तीन बीघा से अधिक भूमि राजस्व अभिलेखों में बतौर श्मशान दर्ज है। लोग यहां वर्ष 1962 से शवों का अंतिम संस्कार करते रहे हैं। यहां आसपास आबादी होने पर लोग वहां से श्मशानघाट हटाने की मांग करने लगे। इसको लेकर 11 अक्तूबर 2023 को भी विवाद हो चुका है।

कालोनीवासियों ने श्मशानघाट हटाने के लिए एसडीएम को भी प्रार्थना पत्र दिया है। एसडीएम दोनों पक्षों से वार्ता कर समाधान निकलने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को नीझड़ा के लोग एक व्यक्ति का शव लेकर श्मशानघाट पहुंचे। सूचना पर दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ गए। शवदाह को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। उनका

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बिगवाड़ा भट्टा के पास मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप; पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी

कहना था कि शवदाह के लिए गंगेबाबा रोड के श्मशानघाट जाना चाहिए। नए बसे लोगों के दिवंगत परिजनों का अंतिम संस्कार भी वहीं होता है। विवाद की सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला, आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी

तहसीलदार चंदोला ने दोनों पक्षों को सुनकर श्मशान घाट की भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि विवाद का समाधान न होने तक श्मशानघाट में अंतिम संस्कार जारी रहेगा।

Ad Ad Ad Ad