उत्तराखंड : श्मशाम घाट में एक युवती से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाई और मारपीट कर वहीं छोड़ा

खबर शेयर करें -

ई रिक्शा में ले जाकर टपकेश्वर मंदिर के पास श्मशाम घाट में एक युवती से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी वीडियो बनाई और मारपीट कर वहीं छोड़ गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से रिक्शा चालक की पहचान की और फिर दूसरे युवक तक भी पहुंच गई।

दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक के फोन से वीडियो भी हासिल कर ली है। इसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।
इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि एक युवती ने मंगलवार शाम को शिकायत की थी। उसने बताया था कि वह टपकेश्वर मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा आकर रुकी। वह रिक्शा में बैठ गई। रिक्शा चालक उसे श्मशान घाट ले गया। कहने लगा कि थोड़ी देर में वह टपकेश्वर मंदिर की ओर जाएगा। वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। दोनों ने वहां पर नशा किया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती की और कपड़े भी फाड़ डाले। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इनमें से एक युवक ने घटना के दौरान वीडियो भी बना ली।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के छानी गांव में तेंदुए का आतंक: दुकान जा रहे ग्रामीण पर पीछे से किया अचानक हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती; वन विभाग ने लगाया पिंजरा

इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा चालक की पहचान गौरव ठाकुर उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई। उससे पूछताछ के आधार पर दूसरे युवक रोहित तक भी पुलिस पहुंच गई। रोहित ने घटना के वक्त अपने मोबाइल से वीडियो बनाई थी। उसके फोन से वीडियो हासिल कर ली गई है। रोहित और गौरव कौलागढ़ के रहने वाले हैं। पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। रोहित ऋषिकेश के एक होटल में कुक है और छुट्टी पर घर आया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में सड़क हादसा निकला सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में पर्दाफाश