आपका शहर उत्तराखंड : ड्यूटी का बहाना बनाकर गर्लफ्रेंड संग रोमांस कर रहे पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, और फिर.. Last updated Sep 11, 2023 खबर शेयर करें - हरिद्वार- उत्तराखंड में अजब गजब मामले सामने आ रहे हैं मामला इस बार हरिद्वार से सामने आया है जहां रविवार के दिन भी आफिस जाने का बहाना लेकर घर से निकला पति पार्क में गर्लफ्रेंड के साथ गुलछर्रे उडाता हुए रंगे हाथों पकड़ा गया । पत्नी अपनी पडोसन के साथ वजन कम करने के लिए घूमने पार्क पहुंची थी जहां उसे पति पेड के नीचे बैठा हुआ दिखा, पहले तो पत्नी को यकीन नहीं हुआ लेकिन बाद में पत्नी ने अपने फोन से फोन किया और पति ने फोन उठाकर कहा कि वो अभी आफिस में है और बाद में बात करेगा। यह भी पढ़ें 👉 रुद्रपुर में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: आवारा बैल से टकराई सिपाही की बाइक, सीने में सींग घुसने से कांस्टेबल भुवन आर्या की मौतइस पर पत्नी ने फोन काटा और चप्पल लेकर पति के सामने पहुंच गई, पत्नी को देखकर पति सकपका गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन तब तक पत्नी पति को कब्जे में ले चुकी थी और बाल पकडकर चप्पलों से पीटना शुरु कर दिया। वहीं पत्नी की पडोसन ने पति की गर्लफ्रेंड को पकड लिया। किसी तरह हाथ जोडकर प्रेमिका वहां से निकल गई, लेकिन पति को पत्नी ने नहीं छोड़ा और जमकर पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें 👉 अल्ली खां चौक पर पहली बार लहराया 135 फीट का तिरंगा, महापौर दीपक बाली ने रचा इतिहासइतना ही नहीं पति की शर्ट भी फाड दी ये देखकर लोग भी जमा हो गए। किसी तरह पत्नी से पति को छुडाया गया और पति वहां से भाग गया। उधर, मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला भेल के स्वर्ण जयंती पार्क क्षेत्र का बताया जा रहा है जोडा सुभाष नगर का रहने वाला बताया जा रहा है जबकि पति सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है फिलहाल घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह भी पढ़ें 👉 पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए - 👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें 👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें 👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें