उत्तराखंड : यहाँ मतदान केंद्र पर मतदाता ने ईवीएम तोड़ी, पुलिस ने लिया हिरासत में

खबर शेयर करें -

हरिद्वार से एक हैरान करने वाला खबर आई है. यहां मतदान के दौरान बड़ी घटना हो गई. वोट देने आए एक शख्स ने वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी और उसे तोड़ने लगा.

जैसे ही सुरक्षा कर्मियों ने देखा उसे तुरंत हिरासत में लिया. इसके बाद पूछताछ करने पर वह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने लगा.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में टहलने निकले पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिंग रोड किनारे मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम

ईवीएम मशीन तोड़ने की घटना उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की है. यहां के ज्वालापुर विधानसभा इलाके के बूथ नंबर 126 पर एक बुजुर्ग मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचा था. पहले तो वह शांति से लाइन में खड़ा रहा फिर जैसे ही वह वोट डालने के लिए अंदर पहुंचा तो डेस्क पर रखी ईवीएम मशीन को उठाया और जोर से जमीन पर पटक दिया. इससे मशीन टूट गई.

यह भी पढ़ें 👉  गोल्ड लोन की मूल रकम ब्याज समेत चुकाने के बाद भी महिला लगाती रही बैंक के चक्कर, उपभोक्ता आयोग ने माना सेवा में कमी

सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया
बुजुर्ग की हरकत देखकर पोलिंग बूथ पर अफरा-तफरी मच गई. बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी तुरंत अंदर आए और बुजुर्ग को रोकने लगे. उसे पकड़कर पूछा गया तो वह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने लगा. इसके बाद आरोपी को पास ही स्थित पुलिस चौकी ले जाया गया है. बुजुर्ग मतदाता जोर-जोर से चिल्लाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया
Ad Ad Ad Ad