उत्तराखंड : रोटी मांगने पर पत्नी ने पति की करी जमकर पिटाई, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें -

रुड़की में एक पत्‍नी ने रोटी मांगने पर पति की पिटाई कर दी। वहीं शक्ति विहार कालोनी में बीड़ी नहीं देने पर युवक का सिर फोड़ दिया तो आइआरआइ कालोनी में रोटी मांगने पर पत्नी ने पति को पीट दिया।

दोनों घायलों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक ने आते ही पत्नी को खाना देने के लिए कहा

पति-पत्नी के बीच विवाद का एक मामला कोतवाली पहुंचा। आइआरआइ कालोनी निवासी एक युवक मजदूरी करके घर आया। युवक ने आते ही पत्नी को खाना देने के लिए कहा। जबकि पत्नी ने कुछ देर रुकने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन बनी नियमित 'एक्सप्रेस': 19 सितंबर से दौड़ेगी नए नंबर के साथ, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

पत्नी ने पति की डंडे से पिटाई कर दी

आरोप है कि पत्नी ने पति की डंडे से पिटाई कर दी। साथ ही, उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया।

पति ने इस संबंध में गंगनहर कोतवाली पुलिस से पत्नी की शिकायत की है। पति ने बताया कि पहले भी पत्नी कई बार उसकी पिटाई कर चुकी है। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में लोकपर्व सातूं-आठूं (गौरा महोत्सव) की धूम: धार्मिक अनुष्ठानों और झोड़ा-चांचरी के साथ महिलाएं मना रही उत्सव

बीड़ी नहीं देने पर युवक का सिर फोड़ दिया

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शक्ति विहार कालोनी निवासी अमित गुरुवार सुबह घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक वहां पर आया। युवक ने अमित से बीड़ी मांगी। अमित ने बीड़ी होने से इन्कार किया। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। युवक ने अमित के साथ गाली-गलौज कर दी।

लहुलूहान हालत में अमित अस्‍पताल में भर्ती

विरोध करने पर युवक ने अमित की पिटाई करते हुए उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। जिसमें अमित का सिर फूट गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आए।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा: हादसे में 28 वर्षीय जाकिर की मौत, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल

इन्हें आता देख आरोपित वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। लहुलूहान हालत में स्वजन ने अमित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अमित ने इस संबंध में गंगनहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad