उत्तराखंड : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी पर मृतक के 10 साल के बच्चे ने खोला राज़

खबर शेयर करें -

देहरादून: थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह मक्का वाला के पास एक नाले में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की. साथ ही मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूछताछ की. हत्याकांड के बारे में मृतक के 10 साल के बच्चे ने पुलिस के सामने कई राज उजागर किए.

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को लगाया ठिकाने: बता दें मक्का वाला निवासी राज मिस्त्री का कार्य करने वाले व्यक्ति की हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस के अनुसार पत्नी और उसके प्रेमी ने देर रात पहले गला घोंटकर फिर चाकू से हमला कर उसकी हत्या की. जिसके बाद शव को नाले में फेंक दिया. मृतक के शरीर पर चाकू के वार के कई निशान हैं. बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बच्चे हैं. थाना राजपुर प्रभारी जितेंद्र चौहान ने बताया कि शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल की जांच पड़ताल की.

यह भी पढ़ें 👉  घर में सो रही 88 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में रेफर

पुलिस के सामने बच्चे ने खोला राज: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा. पुलिस द्वारा घटना के संबध में पूछताछ करने पर मृतक के 10 साल के बेटे ने बीते देर रात उसकी मां और प्रेमी द्वारा घटना को अंजाम देने की पूरी कहानी बता दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. वही पड़ोस में रहने वाले लोगों का कहना है कि मृतक के तीन बच्चे हैं और परिवार पिछले 40 सालों से इलाके में रहता था.एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपए के इनाम देने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में लोकपर्व सातूं-आठूं (गौरा महोत्सव) की धूम: धार्मिक अनुष्ठानों और झोड़ा-चांचरी के साथ महिलाएं मना रही उत्सव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शराब में कीटनाशक मिलाकर पिता को पिलाने के बाद बेटे ने खुद गटका: दोनों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस