उत्तराखंड : एक साथ 3 बच्चों की मां बनी महिला, खबर सुनकर सब हैरान, बच्चे और मां स्वस्थ

खबर शेयर करें -

देहरादून। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। चकराता क्षेत्र की ग्राम पंचायत मगरोली के डोंडा गांव निवासी महिला की चिकित्सकों ने सिजेरियन डिलीवरी कराई। डॉक्टर के मुताबिक बच्चे और मां स्वस्थ हैं। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां एक साथ आने से परिजन खुश हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

तीन बच्चों को एक साथ जन्म देने का चकराता क्षेत्र में यह पहला मामला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को गर्भवती को प्रसव पीड़ा हुई थी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डाॅक्टरों ने सफल सिजेरियन डिलीवरी करवाई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल

महिला की यह पहली डिलीवरी थी। अस्पताल में सुखद ट्रिप्लीकेट डिलीवरी का मामला मरीजों और स्टाफ के बीच चर्चा का विषय बना रहा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रेरक मित्तल ने परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।बच्चों के पिता सशस्त्र सीमा बल में हवलदार के पद पर तैनात हैं। जैसे ही उन्हें अपनी पत्नी के सुरक्षित प्रसव की सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह तुरंत छुट्टी लेकर श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील
Ad