उत्तराखंड : शुक्रवार को होने वाली थी शादी, नाक और कान से रक्तस्त्राव के बाद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें -

देहरादून के विकासनगर में फतेहपुर निवासी एक युवती की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। युवती पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। नाक और कान से रक्तस्त्राव के बाद युवती की हालत बिगड़ने पर उसको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

युवती की इसी शुक्रवार को शादी होने वाली थी।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर, हरबर्टपुर निवासी सिमरन (25) पिछले एक सप्ताह से बुखार से ग्रस्त थी। फतेहपुर स्थित निजी क्लीनिक से उसका उपचार चल रहा था, हालांकि उपचार के बाद बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द लगातार बना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के खुर्पाताल में फिर बड़ा हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की XUV, 5 घायल; 2 गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सैनी ने बताया कि मंगलवार शाम को सात बजे सिमरन के नाक और कान से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। सिमरन की हालत देखकर घबराए हुए परिजन उसको हरबर्टपुर स्थित एक संस्था के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए हायर सेंटर ले जाने के लिए कह दिया।

यह भी पढ़ें 👉  34वीं वाहिनी ITBP हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: सेनानी राजेश कुमार जोशी ने किया ध्वजारोहण, हिमवीरों ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

रविंद्र सैनी ने बताया कि परिजन सिमरन को लेकर झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल में गए। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। रात करीब 9.30 बजे सिमरन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि सिमरन की डेंगू की जांच हुई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई थी, हालांकि जांच रैपिड एंटीजन थी या एलाइजा इसका पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि फतेहपुर क्षेत्र में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण

मामला संज्ञान में नहीं है। रिपोर्ट होने पर डेथ ऑडिट करवाया जाएगा। डेथ ऑडिट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
– डॉ. संजय जैन, सीएमओ, देहरादून

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad