उत्तराखंड : युवक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, रिश्तेदारों और पुलिस के एक सिपाही पर लगाए गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

विकासनगर: शनिवार को एक युवक ने आत्महत्या कर ली और आत्महत्या करने से पहले युवक ने वीडियो बनाया. इस वीडियो में युवक ने परिजनों व पुलिस के एक सिपाही पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया. युवक ने वीडियो में इंसाफ की गुहार लगाई. युवक ने वीडियो में बताया वह मजबूरी में आत्महत्या कर रहा है.

अजीत पुत्र सोहन लाल निवासी गुडरिच थाना विकासनगर अपने घर से सब्जी लेने के बहाने विकासनगर बाजार आया था. जिसके बाद उसने शक्ति नहर किनारे सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाया. इसके बाद उसने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो में युवक ने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाये. उसने बताया घरवालों और थाना विकासनगर में तैनात एक सिपाही उसे प्रताड़ित कर रहा है. जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर

आत्महत्या की सूचना पर विकासनगर पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ मौके पर पहुंची. जिसके बाद शक्तिनहर में सर्च अभियान चलाया गया. काफी खोजबीन के बाद ढकरानी पावर हाऊस के इंटेक से युवक का शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मृतक की पत्नी ने एक प्रार्थना पत्र देकर अपने ससुराल पक्ष सोहन, लीला देवी ,आकाश, सेवा राम,सुलोचना, रघुवीर, व अन्य के द्वारा पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही विकासनगर में तैनात सिपाही को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन देहरादून अटैच किया गया है. साथ ही युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की उच्चस्तरीय जांच भी की जा रही है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण