आकांक्षा नेगी के बयान पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा का फूटा गुस्सा !एक स्वर में बोले पंजाबी—विद्वेषपूर्ण बयानों से समाज को बांटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

खबर शेयर करें -

हम पाकिस्तानी नहीं, हिंदुस्तानी थे और हैं’—
उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने जताया कड़ा रोष

राजू अनेजा,काशीपुर। विगत दिनों पूर्व पंजाबी समुदाय को लेकर आकांक्षा नेगी द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा की काशीपुर इकाई ने कड़ा रोष जताया है। महासभा के पदाधिकारियों ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि विभाजन की त्रासदी झेलकर देश को चुनने वाले पंजाबी समाज की देशभक्ति पर सवाल उठाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को चोट पहुंचाने वाला भी है।
महासभा अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने कहा कि देश के विभाजन से पहले पूरा क्षेत्र एक ही हिंदुस्तान का हिस्सा था। उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तानी नहीं थे, हम हिंदुस्तानी थे और हिंदुस्तानी ही हैं।” विभाजन के दौरान पंजाब को दो हिस्सों में बांट दिया गया। उस दौर में लाखों पंजाबियों ने अपनी जमीन-जायदाद, कारोबार और वर्षों की मेहनत पीछे छोड़कर अपने वतन और भारत को चुना।
उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज ने विभाजन का दर्द सहते हुए नए सिरे से भारत में अपना जीवन खड़ा किया और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐसे में समुदाय को लेकर किसी भी तरह की आपत्तिजनक या विद्वेषपूर्ण टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
संजय अरोड़ा ने कहा कि कुछ संकीर्ण मानसिकता वाले लोग अपने बयानों से समाज में नफरत और विभाजन की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काशीपुर का सामाजिक वातावरण हमेशा भाईचारे और आपसी सौहार्द का रहा है और किसी को भी इसे खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
महासभा ने संबंधित बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों के खिलाफ लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से आवाज उठाई जाएगी।
महासभा का संदेश साफ है—देश के लिए सब कुछ छोड़ने वाले पंजाबियों की देशभक्ति पर सवाल नहीं, उनके बलिदान का सम्मान होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में स्वाइन फ्लू का कहर: तीन दिन में दो बुजुर्गों की मौत, अस्पताल प्रशासन अलर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खुले दूध की बात कर रहे हो साहब! यहां पैकेट बंद ब्रांडेड दूध में भी चल रहा गुणवत्ता का खेल