यहां सरकारी आवास से संदिग्ध परिस्थितियों में वन बीट अधिकारी गोली लगा शव मिलने से फेली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Sensation spread as one beat officer shot dead body found under suspicious circumstances from government residence here, police engaged in investigation

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लाल कुआं। हल्द्वानी वन प्रभाग में तैनात एक वन बीट अधिकारी का सरकारी आवास से संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक सूचना के आधार पर मौत तमंचे से गोली लगने की वजह से हुई है। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। गोली कैसे चली इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी अभी नहीं मिल पाई है फिलहाल वन व पुलिस टीम वन कर्मी की मौत कैसे हुई इस जांच में जुट गई है।
घटना के उपरांत वन बीट अधिकारी के शव को उनके सरकारी आवास से टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया है। जहां पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक वन कर्मी नैनीताल जिले के चोरगलिया का रहने वाला है। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी और बागेश्वर में लगे भूकंप के तेज झटके; 4.2 रही तीव्रता, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी वन प्रभाग के सेनापानी रेंज के कलोनिया चौकी में तैनात वन बीट अधिकारी हरीश चंद्र जोशी (35) का शव 27 फरवरी की सुबह कलोनिया स्थित सरकारी आवास में मिला। हरीश चंद्र जोशी अविवाहित थे। उनका अप्रैल में विवाह होना था। बताया गया कि गोली लगने से उनकी मौत हो गई। गोली खुद चलाई या किसी ओर ने इसका अभी पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में ठंडक शुरू

शव को टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। वहीं मौत की खबर लगने से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है।इस घटना के बाद वन अधिकारी भी मौके पर मौजूद है।फिलहाल वन कर्मी की मौत से विभागीय कर्मचारियों में भी शोक की लहर है।