नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

खबर शेयर करें -

लालकुआं। हल्द्वानी के बेलबाबा के पास नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दुग्ध संघ के अध्यक्ष उनकी पत्नी सहित छह लोग घायल हो गए जिनका हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार 17 जनवरी की प्रातः लगभग 5 बजे बेलबाबा मंदिर के पास नैनीताल दुग्ध संघ का वाहन संख्या UK 04AH- 5166 जो दिल्ली से हल्द्वानी आते समय बीच सड़क पर अचानक जंगली जानवर के आने के कारण जानवर को बचाने के चक्कर में वाहन असंतुलित होकर रोड में पलट कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया है, जिसमे चालक कमलेश कुमार के सिर मे चोट लगने के कारण अनेक टांके लगे हैं, इनके अलावा दीपा रेकवाल, गीता दुम्का, संचालक नेंनीताल दुग्ध संघ , पार्वती बोरा, और दुग्ध उत्पादक, बबीता जख्मी हुए हैं, जिनका हल्द्वानी के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है साथ ही गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शराबी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या: 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार