लालकुआँ गौला मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के आसपास की तीन दुकानों को खाली करने का मौखिक फरमान, व्यापारियों में हड़कंप

खबर शेयर करें -

आज शनिवार को लालकुआँ गौला मार्ग पर स्थित स्पेशल रेलवे क्रॉसिंग के आसपास की कच्ची पक्की तीन दुकानों को खाली किये जाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम रोशन लाल जायसवाल और स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह राणा ने दुकान स्वामियों को मौखिक रूप से खाली किये जाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।

जिसके बाद व्यापारियों में हड़कम्प मच गया आनन फानन में मौके पर पहुँचे प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी और व्यापार मंडल लालकुआँ के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में व्यपारियों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम रोशन लाल जायसवाल का घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटा और रेलवे कार्यवाही का विरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर पेड़ के नीचे मिला युवक का संदिग्ध शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, FSL और CCTV फुटेज की ली जा रही मदद

व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी ने कहा कि रेलवे द्वारा मनमानी करते हुए कही भी जाकर अपनी भूमि बता कर व्यपारियों को भयभीत किया जा रहा है रेलवे भूमि के बाद जो भी दुकानें कई वर्षों से गौला रोड पर स्थित है जिन्हें खाली किये जाने की रेलवे की मंशा को कामयाब नही होने दिया जायेगा इसका सभी व्यापारी जमकर विरोध करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एक इंजेक्शन ने बिगाड़ दिया 17 साल के तेजस का चेहरा, छीन लिया पढ़ाई का मौका! नाक-खाल तक क्षतिग्रस्त, यूनिवर्सिटी में एडमिशन रद्द

वही रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम रोशन लाल जायसवाल ने बताया की रेलवे क्रॉसिंग पर गेट बंद करने के दौरान ट्रेन इन दुकानों की वजह से दिखाई नही देती है जिसको हटाने के लिये उच्चाधिकारियों के आदेश प्राप्त हुए है अतिक्रमण को स्वयं हटाने का अनुरोध किया गया है अब लिखित में नोटिस दिया जायेगा जिसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कोचिंग में मारपीट करना छात्र को पड़ा भारी: कोतवाली में पुलिस के सामने ही मां ने बेटे को चप्पलों से धुन डाला
Ad Ad Ad Ad