सभी जिला अदालतों में आज से वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड में देहरादून को छोड़ सभी जिला अदालतों में जरूरी न्यायिक कार्य आज सोमवार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होंगे।_
_हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक, देहरादून को छोड़ सभी जिला अदालतों में सोमवार 17 मई से रिमांड, जमानत प्रार्थना पत्र, रिलीज ऑफ प्रॉपर्टी, अस्थायी निषेधाज्ञा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, हिन्दू मैरिज एक्ट की धारा 13बी के मामले, आपसी सुलह-समझौते के मामले, फाइनल बहस आदि मुकदमों में सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी। इस संदर्भ में 13 व 15 अप्रैल 2021 को जारी निर्देश प्रभावी रहेंगे।_
यह भी पढ़ें 👉 एसएसपी उधम सिंह नगर ने 6 इंस्पेक्टर और 3 दरोगा के किए तबादले

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर का ‘चर्चित आरओबी’ बना अब स्थायी मरीज, हर बार मरम्मत का इंजेक्शन फिर भी बीमारी बरकरार! एक बार फिर 5 दिनों के लिए गंभीर अवस्था में ICU में भर्ती

*_देहरादून के लिए आदेश_*
_देहरादून जिले की निचली अदालतों में सिर्फ रिमांड, जमानत, अस्थायी निषेधाज्ञा के मामले ही सुने जाएंगे। इसके अलावा किसी बहुत जरूरी मामले की सुनवाई को जिला जज निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे।_

यह भी पढ़ें 👉  क्या हरदा से डरकर बंद करवाया ओवरब्रिज? पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने छोड़ा सियासी तीर - मेरी यात्रा से घबरा रही है सरकार?’
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सरकार के विरोध में हरदा की यात्रा, लेकिन संगठन की दूरी ने उठाए सवाल ! अब 2027 से पहले कांग्रेस के सामने संगठन को साथ रखने की चुनौती