बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग लेकर ग्रामीणों का विधानसभा कूच, हरीश रावत ने दिया समर्थन

खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग तेज़ हो गई है । बिंदुखत्ता संघर्ष समिति के साथ इंडिया गठबंधन ने बुधवार को विधानसभा कूच किया। कूच का नेत्तव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया। सैकड़ो की संख्या में इंडिया गठबंधन से जुड़े नेता और कार्यक्रताओं को भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग लगा कर रोका गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेलबाबा के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधानसभा कूच के दौरान उन्होंने कहा राज्य में लंबे समय से खत्तो,गोठ क्षेत्र को राजस्व गावों का दर्जा दिये जाने की मांग की जा रही है। ताकि मूल रूप से उत्तराखंड के वासियों को उनका अधिकार मिल सके । इसके साथ उन्होंने सरकार को चेतावनी दी की अगर मांग पूरी नहीं होती तो विपक्ष उग्र आंदोलन करके सरकार के खिलाफ फिर से सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: लालकुआं-साबरमती के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरों में होगा संचालन
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हाट बाजार में ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख: पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम