विजिलेंस ने नगर निगम हल्द्वानी में तैनात रिश्वतखोर जेई को 25000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा

खबर शेयर करें -

एक बार फिर विजिलेंस की टीम ने हल्द्वानी में रिश्वतखोर जेई पर कार्रवाई की है। इस बार विजिलेंस ने नगर निगम हल्द्वानी में तैनात रिश्वतखोर जेई को काली कमाई के साथ धरपकड़ा है। नगर निगम में तैनात जेई को विजिलेंस टीम ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे 25000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोर जेई का नाम केबी उपाध्याय है जो स्ट्रीट लाइट कंपनी के कर्मचारी से टेंडर में खेल करने के एवज में यह रिश्वत ले रहा था। बताते चलें कि नगर निगम हल्द्वानी में इन दिनों बतौर प्रशासक डीएम की देखरेख में कार्य हो रहा है। ऐसे में रिश्वतखोर जेई ने एक बार फिर सरकारी अमलों में घुसे भ्रष्टाचार रुपी दीमक की कलही खोल कर रख दी है। वहीं, नगर निगम के जेई केबी उपाध्याय के रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार होने की खबर जैसे ही फैली तो भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हर कोई एक दूसरे से मामले की जानकारी लेने में जुटा रहा।

बताते चलें कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार जारी विजिलेंस की कार्रवाई एक कदम और आगे बढ़ गई है। करीब सात माह पहले विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में ऐसे कई अधिकारी हैं, जिन्होंने रिश्वत की रकम से अकूत संपत्ति जुटा ली है। गोपनीय जांच में इसके सुबूत मिलने के बाद अब विजिलेंस ने करीब दर्जनभर अधिकारियों के खिलाफ खुली जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बिगवाड़ा भट्टा के पास मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप; पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के सांपकठानी खत्ते में पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा: पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर