मजदूरी कर घर वापस आ रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मौत

खबर शेयर करें -

पीरुमदारा क्षेत्र में मजदूरी कर घर वापस आ रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है।

रामनगर के ग्राम मडय्या टांडा मल्लू निवासी 35 वर्षीय पप्पू सैनी शुक्रवार की सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। दोपहर में रेलवे क्रॉसिंग टांडा मल्लू के पास रेल की पटरी पर एक शव पड़ा होने की सूचना मौके से गुजर रहे कुछ लोगों द्वारा पुलिस को दी गई, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेन की चपेट में आए इस युवक की शिनाख्त की तो मृतक की पहचान पप्पू सैनी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी और मौके पर परिजन भी पहुंच गए पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विभाजन विभीषिका की स्मृति में जल उठे सैकड़ों दीप, पुरखों को नमन कर भावुक हुआ पंजाबी समाज