फेरी लगाकर गमले बेचने वाले को चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, चलती ट्रेन पकड़ने के चलते पैर फिसलने से ट्रेन के पायदान में फंसा देखें वीडियो
The seller of pot by hawker had to catch the moving train, due to catching the moving train, his foot slipped and got stuck in the footboard of the train. Watch full video

राजू अनेजा,लालकुआं। यहां चलती ट्रेन में चढ़ने पर एक व्यक्ति का पैर फिसलने से पायदान के अंदर फस गया मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे कर्मचारियों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पायदान को खोल कर
बाहर निकाला जा सका, बाद में गंभीर हालत में उक्त मजदूर को 108 सेवा द्वारा एसटीएच चिकित्सालय भेजा गया। बताया जा रहा है पायदान में फंसा व्यक्ति
हल्द्वानी में गमले बेचने का काम करता है तथा बरेली जाने के लिए डेमू ट्रेन पकड़ने के चलते चलती ट्रेन में सवार हो गया और पैर फिसल पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में गमले बेचने का काम करने वाले ठिलिया नवाजिशपुर थाना देवरनिया जिला बरेली निवासी रामपाल उम्र 50 वर्ष अपने रिश्ते के छोटे भाई सुरेश पाल के साथ हल्द्वानी से ऑटो द्वारा लालकुआं आकर लालकुआं से बरेली को जाने वाली डेमू ट्रेन में काशीपुर से आते समय दोपहर को 1:45 बजे बैठने के लिए जैसे ही धीरे धीरे चल रही रेलगाड़ी के पायदान में चढ़ने लगा तो रामपाल का पांव पायदान की बजाए पायदान के अंदर घुस गया, और देखते ही देखते रामपाल ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में जा फंसा, ट्रेन के रुकने के बाद आनन-फानन में स्टेशन मास्टर पुष्कर सिंह और आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक तरुण वर्मा सहित तमाम टेक्निकल स्टाफ ने पहले रामपाल को वैसे ही निकालने का प्रयास किया, जब वह नहीं निकल सका तो आधे घंटे की मशक्कत के बाद पायदान को खोलकर रामपाल को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला, इस दौरान रेलवे स्टेशन में चिकित्सा व्यवस्था न होने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं के दोपहर 2 बजे बंद हो जाने और लालकुआं नगर में एंबुलेंस न होने के कारण वह गंभीर हालत में प्लेटफार्म में ही पड़ा रहा, जिसे 3:20 में हल्द्वानी से पहुंची 108 सेवा द्वारा एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी को रवाना किया, इस दौरान आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक तरुण वर्मा लालकुआं कोतवाली के उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह, प्रकाश आर्य, किशोर रौतेला, जीआरपी लालकुआं के भुवन चंद्र भट्ट समेत स्टेशन के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

