
राजू अनेजा ,काशीपुर। नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है जहां विभिन्न दलों के संभावित उम्मीदवारों ने अपनी अपनी प्रबल देवदारी करते हुए चुनावी समर में उतारने का मन बना लिया है वही काशीपुर के वरिष्ठ समाजसेवी गगन कंबोज जो किसी तारीफ के मोहताज नहीं है जन सेवा करने का जज्बा दिल में लिए हुए गगन कंबोज ने सिंबल के भरोसे ना बैठकर स्वतंत्र रूप से मेयर पद का चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।
किसी भी गरीब व असहाय की मदद के लिए 24 घंटे तत्पर रहने वाले समाजसेवी गगन कंबोज की बात की जाए तो क्षेत्र के किसी भी अस्पताल में यदि कोई मरीज आर्थिक स्थिति की वजह से उपचार के लिए वंचित दिखाई देता है तो बगैर समय देख उक्त मरीज को हर संभव उपचार दिलवाकर उसकी जान बचाना उनकी आदत में शुमार हो गया है अब तो काशीपुर के प्रत्येक क्षेत्र में यदि कोई भी गरीब मरीज उपचार के लिए भटकता दिखाई देता है तो भगवान का रूप लेकर उसकी मदद के लिए अचानक प्रकट हो जाते हैं बात यहीं खत्म नहीं हो जाती है यदि क्षेत्र में किसी अबला नारी या युवती पर शोषण होता दिखाई देता है तो उसको न्याय दिलाने के लिए अपनी जान कि बाजी तक लगा देते हैं। क्षेत्र में किसी का भी निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन , आय प्रमाण पत्र जैसे किसी भी डॉक्यूमेंट को बनाने के लिए यदि कोई दिक्कत आती है तो समाजसेवी गगन कंबोज उसकी भरपूर मदद करते दिखाई देते हैं। इस दौरान समाज सेवक गगन कंबोज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बहुत जनता की सेवा के लिए दिन रात 24 घंटे तत्पर है यदि काशीपुर की जनता जनार्दन उन्हें मेयर के पद पर विजय दिलवाती है तो वह कुछ ही दिनों में काशीपुर की तस्वीर बदल देंगे।

