राजू अनेजा ,काशीपुर। आगामी 8 मार्च को अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवरियों का तांता लगा हुआ है क्षेत्रवासियों के द्वारा जगह जगह पर भोलो का स्वागत किया जा रहा है तथा उन्हें जलपान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है इसी क्रम में श्री दुर्गा जागरण मंडली काशीपुर द्वारा रेलवे क्रॉसिंग के पास मैया के मंदिर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवरीयो का स्वागत कर उन्हें जलपान ग्रहण कराया गया। इस दौरान श्री दुर्गा जागरण मंडली काशीपुर के महंत अनिल कपूर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति श्री दुर्गा जागरण मंडली द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवरियों को जलपान की सेवा की जा रही है जो आगामी 8 मार्च शिवरात्रि तक लगातार जारी रहेगी। इस दौरान श्री दुर्गा जागरण मंडली काशीपुर महंत अनिल कपूर,अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा,मनीष खरबंदा सोनू अदलखा ,दीपक ठुकराल गौरव चुघ सहित कई सेवक मौजूद रहे।
ताजा खबर
- लालकुआं के सांपकठानी खत्ते में पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा: पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर
- त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: लालकुआं-साबरमती के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरों में होगा संचालन
- हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेलबाबा के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
- लालकुआं के विकास पुरुष हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल: कांग्रेस नेता मोहन कुड़ाई का बयान, क्षेत्र में दूरदर्शी सोच की दी मिसाल
- चंपावत के बनलेख में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल; डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में कांग्रेस: विधायकों और दावेदारों का कराया जाएगा इंटरनल सर्वे, राहुल गांधी भी रख रहे नजर
- रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो सगे भाइयों की 97 दिन बाद सकुशल वतन वापसी: सीएम धामी के हस्तक्षेप पर भारतीय दूतावास ने कराई घर वापसी
- हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी
- उत्तराखंड में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना से बदली ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर: स्थानीय उत्पादों को मिला वैश्विक मंच, पलायन रोकने में मददगार साबित हो रही पहल
- गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, हर्षिता आर्य और किरण ने मारी बाजी

