हनीमून की ट्रेन से गायब दुल्हन के कॉल रिकॉर्ड में क्या निकला; तीन पैरा में जानें कहानी घर-घर की

खबर शेयर करें -

हनीमून पर दार्जिलिंग जा रही दुल्हन जब चल रही ट्रेन नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गायब हुई तो रेल महकमे में सनसनी फैल गई। अपहरण या हादसे की आशंका से रेल सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस के साथ रेलवे के अफसरों में भी हड़कंप मच गया।

अब दुल्हन मायके में है और पति अपने घर में। मायके वाले ही उसे लाने गुरुग्राम गए, पति ने सूचना के बावजूद नहीं जाना उचित समझा। क्यों? दुल्हन ने अनबन की बात कही थी, लेकिन दोनों के बीच क्या बहुत बड़ा संग्राम मचा है? क्या दुल्हन के कॉल रिकॉर्ड से किसी चक्कर की आशंका सामने आयी है? आखिर बात क्या है, लोग अब यह जानना चाहते हैं। तो, जान लीजिए कि पति-पत्नी के अनुसार यह उनके घर की कहानी है और मनोवैज्ञानिकों की राय में यह घर-घर की कहानी है।

दुल्हन काजल ने क्या कहा, क्या किया
दुल्हन काजल 28 जुलाई को पति के साथ मुजफ्फरपुर में ट्रेन पर सवार हुई। 29 जुलाई को पति ने उसके गायब होने की जानकारी दी और आशंका जाहिर की कि नशाखुरानी गिरोह ने अगवा कर लिया है। 30 जुलाई की सुबह यह खबर सामने आयी।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

गुरुग्राम में बरामदगी के पहले वह मकान ढूंढ़ रही थी। पास में करीब दो हजार रुपये थे। मोबाइल नहीं था। डीएलएफ फेज 3 थाने के नाथूपुर चौकी के हवाले जब उसे किया गया तो उसने पुलिसिया पूछताछ में अपने पिता का मोबाइल नंबर देकर कहा कि पिताजी को बुला दीजिए। उसने पति का न तो नंबर दिया, ना ही बुलाने के लिए कहा। यह सब गुरुग्राम में हो रहा था। इधर रेल पुलिस उसके कॉल रिकॉर्ड को खंगाल कर पति से पुष्टि करा चुकी थी कि काजल के मोबाइल में किसी संदिग्ध रिश्ते का नंबर नहीं है। जीआरपी किशनगंज थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने कहा- “पति ने पहले भी ऐसी आशंका से इनकार किया था और नंबर भी नहीं मिला। कॉल डिटेल्स में किसी संदिग्ध नंबर से बातचीत का डाटा नहीं मिला। ससुराल और मायके वालों से ही बातों का रिकॉर्ड था। दो-तीन नंबर काजल की सहेलियों के ही मिले।” मतलब, किसी के साथ नहीं भागी थी। काजल बिहार लौटी तो उसने बयान दिया कि पति से अनबन के कारण वह ट्रेन से उतरी थी। फिर दूसरी ट्रेन में बैठने के दौरान मोबाइल गिर गया। उस ट्रेन से वह दिल्ली पहुंच गई। वहां से गुरुग्राम। पुलिस ने काजल से अनबन की वजह पूछी तो उसने बताया कि घरेलू बात है। मतलब, उतनी भी बड़ी बात नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

दूल्हे सोनू ने क्या कहा, क्या किया
बिजली कंपनी में कार्यरत सोनू कुमार ने किशनगंज राजकीय रेल पुलिस को पहले बयान दिया, फिर लिखित आवेदन में पत्नी के अपहरण की आशंका जताई थी। सोनू ने पुलिस से किसी भी समय बातचीत में यह आशंका नहीं जताई कि घर या ट्रेन में कोई ऐसी अनबन हुई, जिसके कारण काजल ट्रेन से उतर गई होगी। काजल के गुरुग्राम में मिलने की जानकारी के बाद जब जीआरपी थानाध्यक्ष ने सोनू कुमार को गुरुग्राम चलने कहा तो उसने कहा कि जब उसके पिताजी जा रहे हैं तो मेरा जाना सही नहीं होगा। उन्हें बुलाया है, वह पहले समझ लें। बिहार आएगी तो मिलूंगा। आप उन्हीं को ले जाएं। सोनू को पुलिस ने तबतक यह नहीं बताया कि काजल ने पति के साथ नहीं रहने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

सोनू ने कहा- “काजल अपने घर गई है और एक हफ्ते में जब स्थिति कुछ नॉर्मल हो जाएगी तो उसे मनाकर ले आऊंगा। फिलहाल मेरी भी मनःस्थिति ठीक नहीं है, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता।”

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad