सिगरेट पीकर युवक के मुंह पर उड़ाया धुआं, विरोध किया तो युवती ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या

खबर शेयर करें -

नागपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां सिगरेट पीने के दौरान मामूली बात को लेकर हुए विवाद में युवतियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी.

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने इस मामले में दो युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना नागपुर के मानेवाड़ा परिसर की है. इस परिसर में एक पान के ठेले पर युवती ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है. मृतक युवक का नाम रंजीत राठौड़ है. दरअसल रंजीत कपड़े बेचने का व्यापार करता था. वह अकसर पान के ठेले पर सिगरेट पीने आता था.

यह भी पढ़ें 👉  मातम में बदलीं खुशियां ! “भाई की बारात के लिए शॉपिंग को निकली दो सगी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत”

सिगरेट का धुआं उड़ाने पर हुआ था विवाद

शनिवार रात जब जयश्री नाम की युवती यहां सिगरेट पी रही थी, उस समय रंजीत भी यहां मौजूद था. सिगरेट पीते समय जयश्री ने उसका धुआं रंजीत के मुंह की ओर उड़ा दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि जयश्री ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजीत की हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  मातम में बदलीं खुशियां ! “भाई की बारात के लिए शॉपिंग को निकली दो सगी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत”

वीडियो के आधार पर पुलिस ने की गिरफ्तारी

पुलिस ने मृतक के मोबाइल में मिले एक वीडियो के आधार पर आ जयश्री पानझारे, यशवंत सायरे, आकाश राऊत और सविता को गिरफ्तार किया है. इस वीडियो में जयश्री रंजीत को गाली दे रही थी तब रंजीत ने अपने मोबाइल में एक वीडियो बना लिया था. इसी आधार पर पुलिस ने सभी आरोपी को हिरासत में लिया था. जयश्री की नागपुर के कुछ गुंडों और बदमाशों से मित्रता होने की बात भी सामने आई है.

यह भी पढ़ें 👉  मातम में बदलीं खुशियां ! “भाई की बारात के लिए शॉपिंग को निकली दो सगी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत”