श्री कृष्ण जन्माष्टमी कब है, जानें पूजा सामग्री, विधि, मंत्र और पौराणिक कथा
सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है और इस साल ये त्योहार और भी ज्यादा खास होने वाला है।
दरअसल इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर वर्षों बाद बेहद दुर्लभ योग बनने जा रहा है। ज्योतिष विद्वानों की मानें तो इस जन्माष्टमी ठीक वैसे ही योग बन रहे हैं जो भगवान कृष्ण के जन्म के समय बने थे। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे हुआ था। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी पर अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र दोनों का ही शुभ संयोग रहेगा। ऐसा अद्भुत संयोग सालों बाद बन रहा है। बता दें इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर दो दिन मनाई जाएगी। जिसमें ग्रहस्थ लोग 6 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाएंगे वहीं वैष्णव समुदाय के लोग 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे।
कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त 2023
-6 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त रात 11 बजकर 57 मिनट से देर रात 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
-7 सितंबर को जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त रात 11 बजकर 56 मिनट से देर रात 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस्कॉन में 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
-अष्टमी तिथि 6 सितंबर 2023 की दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से शुरू होगी।
-अष्टमी तिथि की समाप्ति 7 सितम्बर 2023 की शाम 04 बजकर 14 मिनट पर होगी।
-रोहिणी नक्षत्र का प्रारम्भ 6 सितंबर की सुबह 09 बजकर 20 मिनट पर होगा।
-रोहिणी नक्षत्र की समाप्ति 7 सितंबर की सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर होगी।
महत्व
जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण तत्व प्रतिदिन की अपेक्षा एक सहस्र गुना अधिक कार्यरत रहता है। इस तिथि को ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ यह नाम जप और श्रीकृष्ण की अन्य उपासना भावपूर्ण करने से श्रीकृष्ण तत्व का अधिक लाभ मिलने में सहायता होती है। मासिक धर्म, अशौच और स्पर्श-अस्पर्श इन सभी का स्त्रियों पर जो परिणाम होता है वह इस दिन उपवास करने से और ऋषि पंचमी का व्रत करने से उसका परिणाम कम होता है। (पुरुषों पर होने वाला परिणाम क्षौरादी प्रायश्चित कर्म से, और वास्तु पर होने वाला परिणाम उदक शांति से कम होता है)
श्री कृष्ण की पूजा कैसे करें ?
भगवान श्री कृष्ण की पूजा के पूर्व उपासक ने स्वयं को मध्यमा से दो खड़ी लाइन में गंध लगाना चाहिए। श्री कृष्ण की पूजा में उनकी प्रतिमा को गोपी चंदन का गंध प्रयोग में लाया जाता है। श्री कृष्ण की पूजा करते समय अनामिका से गंध लगाना चाहिए। श्री कृष्ण जी को हल्दी कुमकुम चढ़ाते समय पहले हल्दी और फिर कुमकुम दाहिने हाथ के अंगूठे और अनामिका मैं लेकर उनके चरणों में अर्पण करना चाहिए। अंगूठा और अनामिका जोड़कर जो मुद्रा तैयार होती है,उससे पूजक का अनाहत चक्र जागृत होता है। उस कारण भक्ति भाव निर्माण होने में सहायता होती है।
श्री कृष्ण जी को तुलसी क्यों चढ़ाते हैं ?
जिस चीज में विशिष्ट देवताओं के पवित्रक (देवताओं के सुक्ष्म से सुक्ष्म कण) को आकर्षित करने की क्षमता अन्य वस्तुओं की अपेक्षा अधिक होती है वह वस्तु देवताओं को अर्पित की जाती है। इस कारण देवता की मूर्ति में वह तत्व अधिक प्रभाव में आकर आकर्षित होता है और इस कारण देवता की चैतन्यता का लाभ जल्दी होता है। तुलसी में कृष्ण तत्व प्रचुर मात्रा में होता है। काली तुलसी श्री कृष्ण के मारक तत्व और हरी पत्तों वाली तुलसी श्री कृष्ण के तारक तत्व का प्रतीक होती है। इसी कारण श्री कृष्ण जी को तुलसी अर्पित की जाती है।
श्री कृष्ण जी को कौन से फूल चढ़ाने चाहिए ?
कृष्ण कमल के फूल में श्री कृष्ण को आकर्षित करने की क्षमता सबसे अधिक होने के कारण यह फूल श्री कृष्ण जी को चढ़ाना चाहिए। देवताओं के चरणों में फूल विशिष्ट संख्या में और विशिष्ट आकार में चढ़ाने से फूलों की ओर देवताओं का तत्व जल्दी आकर्षित होता है। उस अनुसार श्री कृष्ण को फूल चढ़ाते समय तीन या तीन तीन गुणा लंबा गोलाकार आकार में चढ़ाने चाहिए श्री कृष्ण जी को चंदन का इत्र लगाना चाहिए। श्री कृष्ण जी की पूजा करते समय उनका तारक तत्व ज्यादा अधिक प्रमाण में आकर्षित करने के लिए चंदन, केवड़ा, चंपा, चमेली, जाई, खस और अंबर इनमें से किसी भी प्रकार की उदबती प्रयोग में लानी चाहिए और श्रीकृष्ण के मारक तत्व को अधिक प्रमाण में आकृष्ट करने के लिए हिना या दरबार इस सुगंध वाली अगरबत्ती प्रयोग में लानी चाहिए।
श्री कृष्ण की मानस पूजा
यदि कोई किसी कारणवश श्रीकृष्ण की प्रत्यक्ष पूजा नहीं कर सकता है तो उन्होंने । श्रीकृष्ण की मानस पूजा करनी चाहिए। (मानस पूजा अर्थात प्रत्यक्ष पूजा करना संभव न हो तो पूजन की सभी सामग्री मानस रूप से श्रीकृष्ण को अर्पित करनी चाहिए)
पूजा के पश्चात नाम जप करना- पूजा होने के पश्चात कुछ समय श्री कृष्ण का ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ यह नाम जप करना चाहिए।
‘अर्जुन के समान असीम भक्ति निर्माण होने के लिए श्रीकृष्ण को मनोभाव से प्रार्थना करना – श्रीकृष्ण जी द्वारा भगवद्गीता में यह वचन ‘मेरे भक्त का नाश नही होता ‘ का स्मरण करके हममे अर्जुन के समान असीम भक्ति निर्माण हो इसके लिए मनोभाव से प्रार्थना करनी चाहिए।
दही काला – अनेक खाद्य पदार्थ दही, दूध, मक्खन इन सब को एकत्र करके जो खाद्य पदार्थ बनता है वह है काला।
श्री कृष्ण जी ने ब्रजभूमि में गायों को चराते समय स्वयं का और सभी ग्वालो के भोजन को एकत्र करके खाद्य पदार्थ काला बनाया और सभी लोगों ने एक साथ ग्रहण किया इसी का अनुसरण करते हुए गोकुलाष्टमी के दूसरे दिन काला बनाने की और दही हांडी फोड़ने की प्रथा प्रारंभ हुई। आजकल दही काला के निमित्त लूटपाट, अश्लील नृत्य, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ आदि अपप्रकार सरेआम होते हैं। इस अपप्रकार के कारण उत्सवों की पवित्रता नष्ट होकर उत्सव से देवताओं के तत्वों का जो लाभ होना चाहिए वह तो होता ही नहीं है अपितु धर्म की हानि होती है। उपरोक्त अनैतिक कार्य रोकने के लिए प्रयत्न करने से उत्सव की पवित्रता टिकेगी व उत्सव का सही अर्थ में लाभ सभी को होगा इस प्रकार की कृति करना श्रीकृष्ण की समष्टी उपासना ही है।
आज के समय में विविध प्रकार से धर्म हानि हो रही है धर्म हानि रोक कर धर्म संस्थापना के कार्य में सहभागी होकर श्री कृष्ण की कृपा संपादन करें ! (हे अर्जुन उठो और लड़ने के लिए तैयार हो ) कृष्ण की आज्ञा के अनुसार अर्जुन ने धर्म रक्षण किया और वह श्री कृष्ण के प्रिय बने इसी प्रकार देवताओं का अपमान,धर्मांतरण, लव जिहाद ,मंदिरों से होने वाली चोरी ,गौ हत्या, मूर्तियों को तोड़ना इस माध्यम से धर्म पर होने वाले आघातो के विरुद्ध अपनी क्षमता के अनुसार वैद्य तरीके से कार्य करना चाहिए।
भगवान श्री कृष्ण धर्म संस्थापना के आराध्य देवता हैं। आज के समय धर्म की स्थापना का कार्य करना यह सबसे महत्वपूर्ण समष्टि साधना है। धर्म संस्थापना अर्थात समाज व्यवस्था और राष्ट्र रचना आदर्श करने का प्रयत्न करना। धर्म स्थापना के लिए अर्थात् हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए सभी लोगों ने प्रयत्न करना चाहिए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

