यातायात के नियम तोड़ने वालों का चालान करने वाले सीपीयू कर्मी का ही जब कटा चालान तो सी पी यू कर्मी ने चालान करने वाले पुलिसकर्मी से कर डाली बदतमीजी, पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सारा मामला

When the CPU worker who challaned the traffic rule breakers himself broke the rules, the policeman challaned the CPU worker;

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,हल्द्वानी। अभी तक यातायात नियम तोड़ने पर चालान करने वाली सीपीयू कर्मी ने जब खुद नियम तोड़ा तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उक्त सीपीयू कर्मी के वाहन का चालान कर दिया चालान  को लेकर लोगों की बात नहीं सुनने वाली सीपीयू के कर्मचारी को यह बात इतनी बुरी लग गई कि वह पुलिस कर्मी से उलझ गया। इतना ही नहीं उस पर एक अधिकारी से बदतमीजी का भी आरोप लग रहा है। चालान कटने पर भड़के सीपीयू कर्मी ने वाहनों का वीडियो बनाकर मुख्यालय भेजने की धमकी तक दे डाली। सरेआम हुआ यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। बात आला अधिकारियों के कानों तक भी पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  वननेस वन-प्रकृति के साथ समरसता* *हरित भविष्य की ओर संत निरंकारी मिशन का जन आंदोलन*

काली वर्दी वाली पुलिस यानी कि सीपीयू यातायात नियमों को तोड़ने वालों का चालान करती है। ऐसे में सीपीयू को देखकर वाहन सवार चालान से बचने के लिए गलियाों का रास्ता पकड़ लेते हैं, लेकिन ऐसा मामला सामने आया है कि पुलिस ने सीपीयू कर्मी का ही चालान काट दिया। ये मामला कोतवाली के भीतर हुआ। कोतवाली में आम दिनों की अपेक्षा वाहन अधिक थे। जगह न मिलने पर सीपीयू कर्मी ने हॉक वाहन को बाइक के पीछे खड़ा दिया। जिससे अन्य वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया। इसी बीच वहां से सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी गुजरे और जब वह फंसे तो इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कोतवाली पुलिस से सीपीयू के हॉक का चालान करने को कहा। कोतवाली के एक सिपाही ने चालान भी कर दिया और इसी पर हॉक सवार सीपीयू कर्मी नाराज हो गया। उसकी और सिपाही के बीच गहमा-गहमी हो गई। तभी वहां एक और पुलिस अधिकारी पहुंच गए और उनकी भी सीपीयू कर्मी से बहस हो गई। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद कुछ आम लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। यह मामचा चर्चा का विषय बना रहा। हद तो तब हो गई जब सीपीयू कर्मी ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर सभी पुलिसकर्मियों के वाहनों के वीडियो बना लिए। धमकी देने लगा कि सबके खिलाफ कार्रवाई करवाऊंगा। काफी देर तक चले विवाद के बाद मामला शांत हुआ। मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हॉक का चालान करने की बात सही है। इस मामले में दोनों पक्षों से बात की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के पाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बिजली विभाग के कर्मचारी और मिस्त्री की मौत