पति साथ रहने को तैयार नहीं हुआ तो अपनाया नया पैंतरा, बनी फर्जी दारोगा, वर्दी का रौब दिखाकर धमकाने लगी

खबर शेयर करें -

सीवान। किसी भी महिला को उसकी सौतन को फूटी आंख नहीं सुहाती है। बिहार के सीवान में भी यही हुआ। पति अपनी पत्नी के साथ रहने को तैयार नहीं था। उसने दूसरी शादी कर ली।

पर पहली पत्नी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। फर्जी दारोगा बनकर पति और उसकी दूसरी पत्नी को धमकाने घर पहुंच गई। हंगामा ज्यादा बढा तो पति के घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसिया पूछताछ में सच सामने आ गया। पुलिस ने फर्जी दारोगा बनी पहली पत्नी को अरेस्ट कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  9 मौतों के बीच 'बेबस' पिता की जांबाजी; बेटी को बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

पति और दूसरी पत्नी को धमकाने के लिए पहनी वर्दी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तार की गई फर्जी महिला दारोगा की पहचान पटना की रहने वाली रूखसार के रूप में हुई है। उसका पति शहर के ही महादेवा में रहता है। उसने दो शादियां की हैं। पहली शादी उसने रूखसार से की थी। पर वह रूखसार को अपने साथ रखने को तैयार नहीं था। रूखसार को यह नागवार लगा। पति और उसकी दूसरी पत्‍नी को सबक सिखाने के लिए उसने महिला दारोगा का स्वांग रचा और पति के घर पहुंच गई। पति और उसकी दूसरी पत्नी को वर्दी का रौब दिखाने लगी। पति के घर जमकर हंगामा काटा।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्दाघर से 'जिंदा' लौट आया युवक; डॉक्टरों ने बिना जांच किए घोषित किया था मृत, चीर-फाड़ से पहले मची खलबली

हिरासत में फर्जी दारोगा, लाई गई महिला थाने

ससुराल वालों ने यह सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से उसके बारे में पूछा तो सामने आया कि पति और उसकी दूसरी पत्नी को धमकाने के लिए वह महिला दारोगा बनकर आई थी। पुलिस फर्जी महिला दारोगा को हिरासत में लेकर महिला थाने ले गई और उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  9 मौतों के बीच 'बेबस' पिता की जांबाजी; बेटी को बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस

पुलिस का कहना है कि उन्हें डायल 112 पर यह जानकारी मिली थी कि कोई महिला दारोगा बनकर हंगामा कर रही है। पुलिस मौके पर गई और ससुराल में हंगामा काट रही ​महिला को लेकर थाने आई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad