रिहायशी क्षेत्र में तेंदुए के शावक का शव मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने शावक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा रामनगर

There was a stir after the dead body of a leopard cub was found in a residential area.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। निकटवर्ती क्षेत्र जसपुर खुर्द के पास एक तेंदुए के शावक का शव मिलने से हड़कंप मच गया शावक का शव देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर भेज दिया है।

बताते चलें कि बीते कई दिनों से काशीपुर में रिहायशी क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र वासियों में काफी दहशत व्याप्त है।आईटीआई थाना क्षेत्र में द्रोणासागर के पास गोविषाण टीले के आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ का शावक घूमता हुआ नजर आ रहा है। जिसको लेकर वन विभाग की टीम तेंदुए पर लगातार नजर बनाए हुए हैं सूचना मिलने के बाद बीते दिनों वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और टीम से कुछ ही दूरी पर तेंदुआ झाड़ियों में बैठा हुआ साफ़ दिखाई दिया था। इसके बाद वन विभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन की टीम ने आसपास रहने वाले लोगों को तथा सुबह शाम मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने जाने वाले स्थानीय लोगों को भी वहां ना जाने के लिए आगाह किया था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया था। वही आज अचानक जसपुर खुर्द के क्षेत्र में होलीडे आनंद के ठीक पीछे लगे ट्रांसफार्मर के नीचे तेंदुए के शावक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।वहीं तेंदुए के शावक की खाल के बाल ट्रांसफार्मर के ऊपर चिपके मिलने से आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ का शावक उछल कूद करते हुए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा होगा और उसे करंट लग गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और तेंदुए के शावक के शव को कब्जे में लेकर रामनगर पोस्टमार्टम करवाने के लिए रवाना हो गई। इस दौरान काशीपुर वन क्षेत्र अधिकारी कार्यालय के उपवन क्षेत्र अधिकारी रमेश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि जहां तेंदुए के शावक का शव पड़ा था वहां पर हाईटेंशन लाइन जा रही है और उसका ट्रांसफार्मर भी वही रखा हुआ है। तेंदुए के शावक के द्वारा उछलकूद करने के कारण हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी को मजबूत करती अलका पाल ने फिर बढ़ाया कांग्रेस का कुनबा, दर्जनों युवाओं ने भाजपा छोड़ थामा हाथ