बिन्दुखत्ता निवासी युवक की बाइक चोरी होने के 24 घंटे के भीतर लालकुआं पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर बाइक की बरामद

खबर शेयर करें -


बिन्दुखत्ता : दिनांक 22/10/23 रविवार की रात्रि में इन्द्रानगर द्वित्तीय में तपन कुमार सचदेवा के कार्यालय के बाहर खड़ी बाइक संख्या UK04 T 1898 बजाज प्लेटिना अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी थी ।

जिसमें दिनांक 23 सोमवार को मुकदमा वादी श्री विक्रम सिंह बोरा पुत्र रतन सिंह बोरा निवासी इंद्रानगर की तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में मु0 एफआईआर नं0 267/23 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा और समस्त देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

उपरोक्त मुकदमे के संबंध में प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली लालकुआं श्री डी0आर0वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे में मुखविर खास मामूर किये गये ।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन एजेंट से 12.60 लाख की लूट, बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार

तथा दिनांक सूचना के 12 घण्टे के भीतर ही अभियुक्त नवीन, निवासी इन्द्रानगर II बिन्दुखत्ता, उम्र – 47 वर्ष को मय चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त को मय माल के माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
पुलिस टीम –
1-व0उ0नि0 प्रकाश सिंह मेहरा (द्वित्तीय)
2-कानि0 902 चन्द्र शेखर
3-कानि0 443 कमल विष्ट
4-कानि0 802 आनन्दपुरी

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर बिंदुखत्ता के स्कूलों में मिष्ठान वितरण: गोकुलानंद उपाध्याय, चेतन पांडेय और पूरन धरियाल ने बच्चों का कराया मुंह मीठा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad