गुलदार के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

खबर शेयर करें -

कोटद्वार- पहाड़ों में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। विगत दिवस कुमांऊ के पिथौरागढ़ मेंं एक युवक गुलदार से भिड़ गया। अब गढ़़वाल मंडल के पौड़ी के चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत ग्राम डबरा में गुलदार के हमले से एक महिला की मौत हो गई। गुलदार के हमले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद गढ़वाल वन प्रभाग की दमदेवल रेंज से वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बसासत के कर्णधार पंडित ललित मोहन पांडे का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, आज चित्रशिला घाट पर होगी अंतिम यात्रा


बताया जा रहा है कि ग्राम डबरा निवासी गोदांबरी देवी 52 वर्ष पत्नी ललित मोहन सुंद्रियाल गांव से कुछ दूर खेत में कार्य कर रही थी। अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। गुलदार ने गोदांबरी देवी का पूरा चेहरा खराब कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने गुलदार को भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन गुलदार इसके बाद भी नहीं भागा। सूचना मिलने के बाद गांव से अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़े 👉 राज्य में आज मिले 388 नए कोरोना संक्रमित, स्वस्थ हुए 3242
काफी हो हल्ला के बाद गुलदार शव को छोड़ झाडि़य़ों की ओर चला गया। ग्रामीण सुधीर सुंद्रियाल ने बताया कि घटना की सूचना वन महकमे को दे दी गई है। बताया कि दमदेवल रेंज से वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर में चरस का झूठा केस बनाने वाले 6 पुलिसकर्मियों पर सीबीआई का शिकंजा: हाईकोर्ट के आदेश पर आपराधिक साजिश और फर्जीवाड़े की धाराओं में मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण का जीवन हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: गोकुलानंद उपाध्याय