आत्मनिर्भर बनकर क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मानित

BJP Mahila Morcha honored the women working in the field by being self-reliant

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मान कार्यक्रम में
क्षेत्र में  शिक्षिका, चिकित्सक, ब्यूटी पार्लर, आशा वर्कर सहित विभिन्न माध्यमों से आत्मनिर्भर बनकर कार्य करने वाली महिलाओं को फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया गया।
भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मान कार्यक्रम यहां अंबेडकर पार्क वार्ड नंबर 1 में आयोजित किया गया जिसमें भारतीय जनता महिला मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष तारा पांडे के नेतृत्व में कार्यक्रम को संपन्न कराया। कार्यक्रम में  बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अल्का जीना उपस्थित रहीं। इस दौरान महिला मोर्चा  की नगर अध्यक्ष तारा पांडे एवं जिला अध्यक्ष अल्का जीना ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है जिस उपलक्ष में हम लोगों ने मिलकर प्रबुद्ध नागरिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें क्षेत्र में कार्य करने वाली विभिन्न वर्गों की महिलाओं को सम्मानित किया जिसमें शिक्षिका, चिकित्सक, ब्यूटी पार्लर, आशा वर्कर सहित विभिन्न माध्यमों से आत्मनिर्भर बनकर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बर्थडे पार्टी के बहाने दो युवकों का अपहरण: जंगल में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार