हायर सेंटर हल्द्वानी आते समय भीमताल मार्ग पर महिला की मौत, प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव बना कारण

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के पोखरी गांव निवासी प्रेमा देवी (28) पत्नी नरेंद्र सिंह की सोमवार शाम बच्ची को जन्म देने के बाद अधिक रक्तस्राव के चलते मौत हो गई।

हायर सेंटर हल्द्वानी जाते समय भीमताल मार्ग पर महिला ने दम तोड़ा। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर खूनी संघर्ष में युवक की हत्या; मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक तीन दबोचे गए

सोमवार को प्रेमा देवी अपने पति नरेंद्र सिंह के साथ सीएचसी गरमपानी में जांच के लिए आई थीं। अचानक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और एक घंटे प्रेमा ने बच्ची को जन्म दिया। बेटी को जन्म देने के बाद अधिक रक्तस्राव होने से से प्रेमा की हालत बिगड़ने लगी। इस पर डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर हल्द्वानी कर दिया। हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही महिला ने भीमताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। सीएचसी गरमपानी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश पंत ने बताया कि महिला का सुरक्षित प्रसव कराया था। रक्तस्राव के चलते खून की जरूरत होने से महिला को हायर सेंटर रेफर किया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: हृदय गति रुकने से 22 वर्षीय युवक अजय सिंह का आकस्मिक निधन; परिवार का इकलौता चिराग बुझने से क्षेत्र में शोक की लहर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र के होटल में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई; महज 6 घंटे के भीतर चारों नामजद आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज