महिलाएं भी निकली जुर्म की दुनिया में दो कदम आगे आगे, किराने की दुकान में महिला द्वारा चलाए जा रहे नशे के कारोबार का लालकुआ पुलिस ने किया भंडाफोड़

Women also came out two steps ahead in the world of crime, Lalkua police busted the drug business run by a woman in a grocery storeWomen also came out two steps ahead in the world of crime, Lalkua police busted the drug business run by a woman in a grocery store

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लालकुआं। लाल कुआं कोतवाली में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीमती संगीता ने नशे का कारोबार करने वालों की कमर तोड़ कर रख दी है ताजा मामला निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता के इंदिरा नगर प्रथम का है जहां सड़क के किनारे की दुकान चलाने वाली महिला को पुलिस टीम ने 378 ग्राम अवैध चरस और 12 हज़ार 2 सौ रुपए की नगदी के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि इससे कुछ दिन पूर्व ही महिला का पुत्र भी चरस बेचने के जुर्म में जेल की हवा खा रहा है।पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया है जिसको लेकर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने कड़े निर्देश जारी किये हैं इसी अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंदिरा नगर प्रथम बिन्दूखत्ता में छापेमारी अभियान चलाया जहां सड़क के किनारे स्थित किराने की दुकान पर मुखबिर की सूचना के आधार पर तलाश की इस दौरान दुकान चला रही महिला कलावती देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी स्व त्रिलोक सिंह निवासी इन्द्रानगर प्रथम बिन्दूखत्ता पुलिस को चरस बेचते मिली

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद

जिसे पुलिस ने तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया वहीं पुलिस द्वारा महिला की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 378 ग्राम चरस के अलावा 12 हजार 2 सौ रुपए की नगदी तथा एक तराजू भी बरामद हुआ है इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला का पुत्र पहले से ही चरस तस्कारी के आरोप में जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के जंगलों में कोहराम: सुरई रेंज में 8 माह की टाइगर शावक और किलपुरा रेंज में नर हाथी का मिला शव; आपसी संघर्ष में मौत की आशंका