हिमालय प्रहरी

“काशीपुर में महिलाओं के आधुनिक फैशन को मिला नया ठिकाना ‘भारतीयम वस्त्रा’ – दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, काशीपुर।शहर की फैशन की दुनिया में एक और आकर्षक अध्याय जुड़ गया है। नगर निगम के पीछे मदान बिस्कुट वाली गली में महिलाओं के लिए आधुनिक परिधानों के भव्य शोरूम ‘भारतीयम वस्त्रा’ का भव्य शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्रीमती सरोज शर्मा,  नीलम छाबड़ा एवं उमा छाबड़ा ने सयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्वलित कर शोरूम का उद्घाटन किया तथा शोरूम संचालिका  मनीषा अरोरा को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं अर्पित की। वही शोरूम स्वामी मनीषा अरोरा और विकास अरोरा ने शुभारंभ पर पहुंचे अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर भव्य रूप से स्वागत किया।

 

शुभारंभ  के दौरान शहर की  प्रमुख समाजसेवीका नीलम छाबड़ा ने शोरूम स्वामी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के आधुनिक दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी निभा रही हैं और आत्मनिर्भर बनकर समाज में नई पहचान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिला केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि वह हर क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि “आत्मनिर्भरता ही सशक्त समाज की नींव है, और जब महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होती हैं तो पूरा समाज प्रगति करता है।” नीलम छाबड़ा ने इस पहल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाते हैं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास को भी नई उड़ान देते हैं।ऐसे में इस तरह के शोरूम महिलाओं की जरूरतों और उनकी पसंद को पूरा करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

वहीं शोरूम संचालिका मनीषा अरोरा ने शुभारंभ पर पहुंचे सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि ‘भारतीयम वस्त्रा’ में महिलाओं और युवतियों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए आधुनिक, डिजाइनर और ट्रेंडी परिधानों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। यहां महिलाओं को किफायती दामों पर आकर्षक और गुणवत्तापूर्ण कपड़ों की विस्तृत रेंज मिलेगी,जो हर वर्ग की पसंद को ध्यान में रखकर चयनित किए गए हैं, खासकर न्यू जेनरेशन को फैशन के नए से नए विकल्प मिल सकेंगे।

शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने इस नई पहल की सराहना करते हुए इसे काशीपुर की फैशन संस्कृति को नई दिशा देने वाला कदम बताया।

Exit mobile version