फैक्ट्री में कार्य कर घर को लौट रही महिला को सड़क पार करते समय बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

A woman returning home after working in a factory was hit by a bike while crossing the road, died during treatment.

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,रूद्रपुर । उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित सिडकुल क्षेत्र से फैक्ट्री में कार्य करने वाली महिला श्रमिक की बाइक से हुई जोरदार टक्कर से उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतका के पति का भी कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और अब पांच बच्चों के सिर से मां का साया भी उठने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है इधर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  टायर फैक्ट्री में दूषित पानी का कहर; 250 से अधिक कर्मचारी बीमार, दो दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से प्रमापगढ़, मुंडन बुजुर्ग, खीरी उप्र निवासी करीब 44 वर्षीय जमुनी देवी के पति हरीश चन्द्र का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। अपने पांच बच्चों के पालन पोषण के लिए वह यहां आकर ट्रांजिट कैम्प में मछली मार्केट के पास किराये के मकान में रहकर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करने लगी। बताया जाता है कि गुरूवार प्रातः फैक्ट्री में काम समाप्त कर अपनी साथी महिला श्रमिक धर्मवती के साथ पैदल घर को वापस आ रही थी। जब वह सड़क पार कर रही थी तभी तेज गति से जाते अज्ञात बाईक सवार ने उसे जोर से टक्कर मार दी। जिससे जमुनी देवी सिर के बल सड़क पर आ गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी चिकित्सालय आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक, 16 वर्षीय सचिन, 11 वर्षीय आशीष, 10 वर्षीय सचिन तथा 17 वर्षीय पुत्री प्रियंका है। जिनकी परवरिश के लिए माता पिता का साया नहीं रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ग्राम प्रधान पर दबंगई का आरोप; घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और छेड़छाड़, गाड़ी भी तोड़ी; पुलिस ने किया गिरफ्तार